सिंहेश्वर मधेपुरा
बाबा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर मैया का जागरण का कार्यक्रम कलकत्ता के ब्लू डायमंड म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा किया गया। जिसमें मैया का एक से बढ़कर एक गीत आज तेरा जगराता माता, आज तेरा जगराता है। ईश्वर सत्य है सत्य ही शिव है शिव ही सुन्दर है जागो उठकर देखो और सजा है माता का दरबार हो मैया जवाब नही। तथा मैया अब नवरात्र में भक्तों के जैसे भक्ति गीतों से पुरा पांडाल झूम उठा।
दर्शक लगभग रात 2 बजे तक मैया जागरण का लुत्फ उठाते रहें। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंहेश्वर के प्रमुख मो. इस्तयाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी, व्यापार मंडल सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी और थानाध्यक्ष इं. अरूण कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजक युवा संघ के द्वारा सभी अतिथियों को मिथिलांचल रीती के अनुसार बुके, पाग और शाल से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, राजीव कुमार बबलू, ई. रामेश्वर साफी, एएसआई अबध किशोर महतो, सुबोध रजक, नव युवक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार, पंकज भगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
إرسال تعليق