बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज मधेपुरा मे हुआ खेल सप्ताह का आयोजन।


खेल सप्ताह का उद्घाटन करते बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य और सहयोगी 

सिंहेश्वर मधेपुरा 

बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज मधेपुरा में शुक्रवार को वार्षिक खेल सप्ताह का आयोजन हुआ। यह खेल सप्ताह 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी। खेल सप्ताह की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, खेल प्रभारी  प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापकगण के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि यह खेल सप्ताह छात्रों  के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। जहां वे अपने खेल कौशल से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों से इस खेल सप्ताह में भाग लेने का अनुरोध किया।

वालीबाल मैच का उद्घाटन करते प्राचार्य और सहयोगी 

खेल प्रभारी प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस सप्ताह विभिन्न खेलों में टीमों और खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। जैसे क्रिकेट, वालीबाल, कबड्डी, दौड़- कूद, टेनिस, बैडमिंटन, और अन्य खेल। इस सप्ताह का उद्देश्य छात्रों को खेल के महत्व को समझने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने में मदद करना है। इस खेल सप्ताह को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन करने के लिए प्राध्यापकगण एवं छात्रों की कमिटी बनाई गई है।  जनसमंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि यहा के छात्र पढाई के साथ-साथ खेल-कूद मे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

वालीबाल के दौरान एक दुसरे पर जीत के लिए संघर्ष करते दोनों टीम के खिलाड़ी।

वालीबाल से हुई खेल का शुभारंभ।

खेल की शुभारंभ वालीबाल से हुआ। जिसमें  टीम हार्ड हंटर  और कोर्ट वारियर्स के बीच खेला गया। दोनों टीम के बीच खेले गए रोमांचक मैच में कोर्ट वारियर्स ने हार्ड हंटर को  2-1 से हराया। खेल के दौरान सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राए अपने अपने टीम का हौसला बढ़ा रहे थे।

Post a Comment

और नया पुराने