पीड़ित महिला मिशन में इलाज के दौरान
सिंहेश्वर मधेपुरा
पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक पत्नी को भाड़ी पड़ा जब पति ने जहर की सुई और थाइमेट देकर जान से मारने की कोशिश की। दिन-ब-दिन समाज का विध्वंशक रूप अब देखने को मिल रहा है। जहां आपसी संबंध भी अब दरकने लगा है। जी हां यह मामला ही ऐसा पेचीदा है जो समझ से भी पड़े है। और आप भी कह उठेंगे की क्या ऐसा हो सकता है? तो बता दें कि सौतेली मां के चक्कर में अपनी पत्नी को जहर की सुई और थाइमेट देकर मारने का आरोप उसके पुत्र ने ही अपने पिता पर लगाया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के महिषी प्रखंड के कुंदह पंचायत के बलिया सीमर वार्ड नंबर 7, थाना जलैय निवासी प्रिंस कुमार ने बताया की विजयादशमी के दिन मेरे पिता सुरेंद्र यादव ने मेरी मां ललिता देवी को बुखार के नाम पर जहर वाला सुई देकर मारने की कोशिश की। उसके बाद जबरन उसके मुंह में थाइमेट डाल दिया। हो हल्ला होने के बाद किवार तोड़ कर मां को घर से निकाल कर इलाज के लिए नीजी किल्नीक ले गया। जहां पीड़ित महिला खराब स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मिशन हास्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही उसके पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि मेरे पिता का अवैध संबंध मेरी सौतेली दादी से है। मेरे दादा सीताराम यादव ने दुसरी शादी शुभ कला देवी से हुई है। जिससे मेरे पिता का अवैध संबंध है। जिसके कारण पिछले 10 साल से मेरे मां को प्रताड़ित कर रहा है। मेरा ननीहाल सिंहेश्वर प्रखंड के बैहरी पंचायत में देवनारायण यादव के यहा है। इस बात की जानकारी मामा शंभू यादव को दिया। वह मेरी मां को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस बाबत उसके मामा शंभू यादव ने बताया की 10 साल पहले भी सौतेली मां के चक्कर में ही मेरी भांजी को भी मार दिया था। पीड़िता के पिता देवनारायण यादव ने बताया की अब कानून का ही सहारा है। मेरी बेटी बच जाए बस यही भगवान से आशा करता हूं। और मेरी बेटी को न्याय मिले और कसूरवार को सजा इस संबंध में जब पीड़िता के पति सुरेंद्र यादव से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला बहुत बार कोशिश करने के बावजूद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया फिलहाल पीड़ित महिला मधेपुरा शहर स्थित क्रिश्चियन हॉस्पिटल में जीवन और मौत से जूझ रही है। और परिजन सकते में है। वही उसके पुत्र ने बताया थाना में आवेदन दिए तो चिकित्सक के इलाज के बहाने मेल पिटिशन पर मेरी मां से हस्ताक्षर करा लिया है।