27 सितंबर से लगातार हड़ताल पर हैं आंगनबाड़ी सेविका
सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव कुमार की रिपोर्ट
सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय में बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने सरकार पर जमकर निशान साधा।मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय में बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जिला कोषाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सिंहेश्वर विभा कुमारी ने कहा कि हम लोग 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। और इस बार सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा सेविका से इतना काम लिया जाता है। जिससे तंग आकर सरकार से अपनी मांगों को रख रही है। सरकार से अपने मानदेय को लेकर कहा की जीविका के द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा। वह पोषाहार हमारा नही है। जिस पोषाहार में दम नही है बाजार भाव से किसी भी समान का रेट नहीं मिलता है। ऐसा कौन सा दुकान नीतीश कुमार खुलवाए है। जिसमे सात रुपए में आलू मिलता है। सात रुपए आलू के दर से हमलोग का पोषाहार का पैसा मिलता है। उसके बाद एक सौ दस रूपए सरसों तेल केजी मिलता है और आज एक सौ दस रूपए में सरसों तेल नहीं मिलता है। और सत्तर रुपए के दर से दाल का पैसा सरकार देती है जबकि यह एक सौ से लेके सवा सौ तक दाल मिलता है। और सरकार सोयाबीन का अस्सी रूपए के दर से देती है। जबकि यहां बाजार मूल्य में सोयाबीन एक सौ बीस से एक सौ तीस रूपये मिलता है।और इतनी महंगाई में सेविका बदनाम होकर रह गई है। और एफसीआई से सड़ा हुआ चावल सेविकाओं को दिया जाता है। ऐसी पोषाहार हमे नही चहिए और हमे वेतनमान करे।मौके पर सचिव रंजू कुमारी, निभा कुमारी, उमा देवी, कल्पना कुमारी, रत्ना कुमारी, अर्चना देवी, राखी कुमारी, जयमाला कुमारी, नीलम देवी, रेखा कुमारी, शोभा कुमारी आदि सैकड़ो की संख्या में सेविकाएं मौजूद थी।
إرسال تعليق