लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मियों ने नगर पंचायत में चलाया सफाई अभियान।

Dr.I C Bhagat
0


नगर पंचायत को साफ करने के लिए नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कमर कसा। 


सिंहेश्वर मधेपुरा


लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फैज दो अंतर्गत साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत सिंहेश्वर में महात्मा गांधी के सपना साकार हेतु एक कदम स्वच्छता की ओर की सफलता हेतु नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी के नेतृत्व में नगर पंचायत सिंहेश्वर में स्थानीय लोगों के साथ नगर पंचायत सिंहेश्वर होते हुए प्रखंड कार्यालय सिंहेश्वर,  हास्पिटल रोड, महावीर चौक, धनबाद गेट, न्यास कार्यालय हो मंदिर रोड, सिंहेश्वर मंदिर, राम जानकी ठाकुरबाड़ी, होते दुर्गा चौक से रमानी टोला, शांति वन गली होते सिंहेश्वर बाजार पेट्रोल पंप तक युद्ध स्तर पर साफ सफाई किया गया। इस बाबत व्यापार मंडल अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवचंद चौधरी ने कहा महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए अपने अपने गांव, समाज की साफ सफाई रखना बहुत ही जरूरी है। 

नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी नगर को स्वच्छ बनाने के लिए थामा हाथ में झाड़ू।

महात्मा गांधी के जयंती पर साफ और सुंदर हो अपना नगर पंचायत।

 मौके पर वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, इंद्रजीत ऋषिदेव, रंजीत कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, प्रदीप राम, केली देवी, निलु देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद, चांदनी देवी, रंजीत शर्मा, देवेश राम, मनोज कुमार राणा, अमीत कुमार, सुनिल यादव, कार्यालय कर्मी रिशु आंनद, नवीन कुमार, सुपरवाइजर, विक्रम कुमार, संतोष चौधरी, नितेश कुमार पटवारी, आशीष कुमार, लालेश्वर भगत, दीपक मल्लिक, दिनेश मल्लिक, सागर मल्लिक, संतोष मल्लिक, आकाश मल्लिक, अमर मल्लिक, सोनी देवी, किरण देवी, रानी देवी, जागो देवी, गीता देवी सहित दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner