घर से भटकी महिला को व्यापार मंडल अध्यक्ष सह नगर पंचायत प्रतिनिधि ने घर पहुचाया।

 

उपसरपंच और चाचा के सामने उसके पिता के पास महिला को सुपुर्द करते नगर पंचायत प्रतिनिधि शिवचंद चौधरी।


सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर में एक घर से एक गोद लिए बच्ची के भटकी हुई एक महिला को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों ने उसके पिता के पास सकुशल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के बुढावे पंचायत के बैरवन्ना निवासी वासुदेव ऋषिदेव की पुत्री रीमा ने बताया की वह सिंहेश्वर के भैरव पुर बिजली आफिस में अपने बहन के पास से अपनी बेटी को लाने अपने ससुराल घैलाढ जाने के लिए निकले थे। शाम हो जाने के कारण रास्ता भटक गई। जिसके कारण वहा नही जा सके। शाम 7 बजे से ही लोगों ने उससे पुछताछ किया लेकिन वह कुछ बता नही पा रही थी। रात होता देख दुकानदारों इसकी सूचना नगर पंचायत प्रतिनिधि सह व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी को दिया। श्री चौधरी वहा पहुंच कर पुछताछ किया उसने अपने पास से एक पर्ची दिखाई जिसमें एक फोन नंबर कुछ नाम लिखा था जो स्पष्ट नही था। 

भटक कर सिंहेश्वर बाजार पहुची महिला।

फिर बुढावे के चिकित्सक सह समाजसेवी गजेन्द्र मुखिया से संपर्क किया गया तो उसने उसके घर वालों को सूचना दी। लेकिन रात में आने को लेकर असमर्थ होने के कारण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पहले उस महिला को होटल में  खाना खिलवाया। फिर अपने सहयोगी गणेश पुजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना, देवेश कुमार, अनिल कुमार, के साथ गजेन्द्र मुखिया के यहा पहुंचे और लगभग साढ़े 9 उसको लेकर महिला को उप सरपंच हरिहर मंडल के सामने उसके पिता और चाचा मौजी ऋषिदेव को सुपुर्द कर दिया। लोगों ने नगर पंचायत प्रतिनिधि के इस समाजसेवी कार्यों की प्रसंसा की।

Post a Comment

أحدث أقدم