सेविका सहायिका की अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का धरना 

पतरघट सहरसा

रंजन कुमार की रिपोर्ट 

पतरघट प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रखंड आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति बिंदेश्वरी सिंह गुट के अध्यक्ष रंभा कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर मुख्य बाजार का भ्रमण कर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान अध्यक्ष रंभा कुमारी ने सभी उपस्थित सेविका एवं सहायिका को संबोधित करतें हुए कहा की हम लोगों की बीस सूत्री मांगों को सरकार द्वारा जब तक पूरा नहीं किया जायेगा तब तक हम लोगों का राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा की 29 सितंबर से बीस सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा की राज्य व केंद्र की सरकार सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को आश्वासन देकर ठगनें का काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे तथा आंगनबाड़ी केंद्र में तालाबंदी कर टीकाकरण अभियान मिशन इन्द्रधनुष सहित सभी सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने सरकार के दोहरी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर करतें हुए कहा की इधर हाल के दिनों में भी राज्य सरकार ने टोला सेवक एवं तालिमी मरकज संघ को मानदेय दुगना किया है। शिक्षकों के हितों में भी सरकार बेहतर कार्य कर रहीं हैं ऐसी स्थिति में हम सभी सेविका एवं सहायिका संघ अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं। इसलिए हमलोग हड़ताल पर जा रहें हैं। मौके पर संघ के सचिव सरिता कुमारी, कामनी देवी, लीला कुमारी, अंजू कुमारी, मंजू देवी, सहित अन्य बड़ी संख्या में सभी सेविका एवं सहायिका उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم