रूपौली पंचायत में रास्ता के विवाद में हुई मारपीट 6 लोग घायल। 7 लोगों पर करवाई के लिए दिया आवेदन।


मारपीट में घायल अशोक यादव 
घायल परिजन
घायल परिजन 


सिंहेश्वर मधेपुरा


आपसी विवाद को लेकर रूपौली पंचायत के वार्ड नंबर 8 में मारपीट में 6 लोग घायल हो गया। जिसका इलाज सीएचसी सिंहेश्वर में किया गया। जानकारी के अनुसार सतोखर वार्ड नंबर 8 निवासी अशोक यादव ने थाना में आवेदन देकर 7 लोगों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है। अपने आवेदन में बताया की मेरी पत्नी रीता देवी अपने किराना दुकान से घर जा रही थी। उसी समय प्रमोद यादव 6 और लोगों के साथ लाठी, डंडा के साथ उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद बचाने आए अशोक यादव, अनील यादव, सुनिल यादव, अभिमन्यु यादव, रीता देवी और मनसुख कुमार बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज सीएचसी सिंहेश्वर में किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की आवेदन मिला है कारवाई की जा रही है

Post a Comment

أحدث أقدم