जबरन घर में घुसकर मारपीट के मामले में 5 नामजद और 5-6 अज्ञात पर मामला दर्ज। पर

Dr.I C Bhagat
0


मारपीट में घायल महिला 

 सिंहेश्वर मधेपुरा


भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में 5 नामजद 5 से 6  अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार जजहट सबैला पंचायत के इस्लामपुर वार्ड नंबर 15 निवासी समीला खातून ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर बताया कि सोमवार को सुबह 6  बजे मो. फारूक, मो. जुनेद, मो. ऐजुब, मो. शाहबुद्दीन, मो. शोएब और 5 से 6 अज्ञात लोगों ने मेरे घर पर आकर हम लोगों से जबरन घर खाली करने के लिए गाली गलौज करने लगा। और कहा यह जमीन हम खरीद लिए हैं। जबकि यह मेरे पति के नाम खतियानी जमीन है। इस पर देखते ही देखते दोनों पक्ष में विवाद मारपीट में बदल गया। और घर का सामान फेंकने लगा। विरोध करने पर फरसा से मेरे पतोहु फरजाना खातुन का अंगली काट दिया। इस दौरान उन लोगों ने मेरे घर के घुस कर घर में रखा बक्सा से लगभग डेढ़ लाख जेवर और बक्सा में रखा कागजात निकाल लिया। उसके मेरे पुत्र ने विरोध किया तो सभी मिलकर दोनों पुत्रों और पुतोह से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद घायल को जेएनकेटी मेडिकल कालेज में भर्ती कराए। जहा उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरूण कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner