31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई।


31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की समीक्षा बैठक करते सदस्य।

 सिंहेश्वर मधेपुरा


31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में डा. कृष्ण कुमार पूर्वोत्तर बिहार समन्वयक सह जिलाध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विचार विमर्श किया गया इस बाबत कृष्ण कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगी और हर बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए जीतोड़ प्रयास किया जा रहा है। एवं जागरूकता फैलाया जा रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अमृता कुमारी, कृपानाथ ओझा, जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय, शैलेश कुमार चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक मधेपुरा मूल सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रेमलता कुमारी, वंदना कुमारी, सुनील कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हर बिंदु पर गहन विचार विमर्श किया गया। सभी ने सर्वसम्मति से कहा कि हम लोग दिन रात एक कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए एकजुट होकर करीब मेहनत कर समाजवादी की धरती पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم