ई रिक्शा पलटने से एक महिला सहित 2 लोग घायल

Dr.I C Bhagat
0

 


घायल कुमारखंड निवासी मो.अब्बास

घायल जुलेखा खातून 

सिंहेश्वर मधेपुरा

वैभव कुमार की रिपोर्ट 

कुमारखंड के छर्रा पट्टी के समीप ई रिक्शा पलटने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जिसका जेएनकेटी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के सतवेर कुपारी वार्ड नंबर 14 निवासी मो. तैयब और मो. अब्बास की पत्नी जुलेखा खातून टिकुलिया से जीतापुर ई रिक्शा से मिट्टी देने जा रहे थे। इस दौरान कुमारखंड के छर्रा पट्टी के समीप ई रिक्शा के सड़क पर अचानक अनियंत्रित होने से ई रिक्शा पलट गया। जिससे उसपर सवार मो. तैयब व जूलेखा खातून बुरी तरह घायल हो गए। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनो घायल को ई रिक्शा से बाहर निकला और आनन फानन में पीएससी कुमारखंड ले गया।  जहा प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायल को कुमारखंड अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही मधेपुरा सदर ने दोनो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया जहां दोनों घायल का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner