सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र के मजरहट में रोड में सड़क दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के तुलसीबाडी सीमा टोला वार्ड नंबर 15 निवासी रामबिलास ऋषिदेव का 32 वर्षीय घायल पुत्र चंद्रेशेखर ऋषिदेव व छोटू साह पिता रामचंद्र साह के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने बहन रीना कुमारी को इलाज कराने सुपौल गए थे। वही सुपौल से वापस अपने घर लौटने के दौरान मजरहट में सड़क पर तीव्र मोड़ होने से बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे बाइक पर सवार दोनो लोग नीचे गिरने से बुरी तरह घायल हो गए। वही घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना घायल के परिजनों को दिया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल को इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।
إرسال تعليق