सिंहेश्वर मधेपुरा
जिले में रबी फसल उत्पादन में वृद्धि लाने के उद्देश्य से रबी महाअभियान 2023 कार्यशाला की शुरूआत की गई। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने दीप प्रज्वलन कर इस कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी श्री मीणा ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की एक अच्छी पहल है। जो प्रत्येक स्तर पर कृषि एवं कृषि से जुड़े लोगों को जोड़ कर लाभ पहुंचाती है। विगत 10-15 वर्षो में कृषि क्षेत्रों में अनेकों कांति की शुरूआत हुई है। राज्य सरकार स्वायल से लेकर सेलिंग तक सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। हमारा मधेपुरा जिला एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। जहां के अधिकांश लोगों का मुख्य जीविका कृषि अथवा कृषि से जुड़े हुए कार्य हैं। इस तरह के अभियान से यहां के किसानों में एक जागृति आएगी जिसे उन्हें काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी इसमें व्यक्तिगत रूप से रूची लेकर इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें। आमजनों के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसके बारे में अवगत कराए। ताकि इस कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्तरों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें किसानों द्वारा यह सुझाव दिया गया है। कि उन्नत बीज को वितरित करने से पूर्व इस पर गहन रिसर्च होना चाहिए। ताकि इसके पैदावार में अधिक वृद्धि हो सके। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों की भी राय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ मक्का, दलहन एवं तिलहन की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाए। बल्कि ऐसे फसलों का भी चयन किया जाय। जो किसानों को कैश कॉप के रूप में अधिक से अधिक लाभ दे सके। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देने की बात कही जा रही है। इसके लिए किसानों में जन जागरूकता लाए जाने की आवश्यकता है तथा उन्होंने एक कार्य योजना बनाने का भी निदेश दिया।जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते डीएम विजय प्रकाश मीणा।
जिलाधिकारी श्री मीणा द्वारा इस अवसर पर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर विदा किया गया। कार्यशाला में पुनम कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी, संयुक्त निदेशक कुन्दन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संजीव कुमार ताती, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार एवं कृषि वैज्ञानिक, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق