दो बाईक की ठोकर में एक युवक घायल।

 

ट्यूशन से घर लौटने के क्रम में बाईक के टक्कर में घायल गौरव 


सिंहेश्वर मधेपुरा


मुरलीगंज बिहारीगंज रोड में कोल्हायपट्टी के समीप दो बाइक की टक्कर में युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर 4 निवासी संतोष यादव का 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के परिजनों ने बताया की वह अपने बाइक से ट्यूशन पढ़ने भेलाही गया था। वही ट्यूशन पढ़ वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान मुरलीगंज बिहारीगंज रोड में कोल्हायपट्टी के समीप बिहारीगंज की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार से दोनो बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरा और घायल हो गया। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब घायल लड़के से उसका नाम पता पूछा तब कोल्हायपट्टी वार्ड 4 गौरव कुमार बताया। जिसके बाद घटनास्थल से लोगों ने इसकी सूचना घायल लड़के के घरवालों को दिया। वही परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उठाकर इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने