सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव कुमार की रिपोर्ट
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवन्ना में भोजन नही मिलने और सड़ा हुआ सेव बच्चों को खाने देने के विरोध में विधालय के बच्चों ने विधालय के आगे बारिश में एनएच 106 जाम कर जम कर बवाल काटा। मालूम हो कि आज बारिश को देखते हुए विधालय में खाना कम बनाया गया। जिसके कारण बच्चों में भोजन का वितरण भी कम कम किया गया।वही छात्रों ने सड़ा हुआ सेब के वितरण की शिकायत की। इस बाबत विधालय के शिक्षक ललन सरदार ने बताया की अभी विधालय में परीक्षा चल रही है। जिसके कारण कान्वेंट का विधार्थी भी परीक्षा देने आने के आ गया। जिसके कारण 660 नामांकित में से 427 छात्र विधालय में मौजूद थे। हालांकि आज एक बोड़ा चावल बनाया गया। फिर भी 10 से 12 लड़का भोजन नही कर पाया। इस बाबत पंचायत समिति सदस्य हरिश्चंद्र राम ने बताया की बच्चों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया। कल विधालय में विधालय की व्यवस्था को लेकर बैठक होगी। उसमें शिक्षा समिति सहित सभी मसलों का हल निकाला जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें