भव्य गणेश पूजा की रूपरेखा की मजबूती के लिए गणेश पूजा समिति की हुई बैठक।

 

गणेश महोत्सव के लिए हुईं बैठक भव्यता के लिए लिया गया निर्णय। 


सिंहेश्वर मधेपुरा


राम जानकी ठाकुरबाड़ी में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की एक बैठक राजेश कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गणेश पुजा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें गणेश महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमें बताया कि गणेश महोत्सव का बजट लगभग 7 लाख रुपए का है। लेकिन चंदा कि गति बहुत कम है। इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वही गणेश महोत्सव की भव्यता को लेकर गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना ने बताया की इस बार गणेश महोत्सव का अद्भुत पंडाल बनाया जा रहा है। वही 17 फीट ऊंची प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। संयोजक राकेश कुमार रमानी ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव में दुर दुर से खाने पीने के दुकान आ रहे हैं। बच्चों के आकर्षण के लिए झुला और तरह तरह के फास्ट फ्रूट का दुकान रहेगा। हर बार की तरह गणेश महोत्सव का मुख्य आकर्षण गणेश जी की साढे 7 बजे होने बाली आरती है। जिसमें शामिल होने दुर दुर से भक्त जन पहुंचते हैं। वही उसके बाद 12 बजे तक सांस्कृतिक भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें सबसे प्रचलित रामलीला का मंचन में आस पास के 20 गांवों से लोग आते हैं। वही कोषाध्यक्ष चंदन साह ने बताया कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का जन्म 18 सितंबर की रात्री में ही होगा। और 19 सितंबर से गणेश महोत्सव का आगाज हो जायेगा। वही सुमित वर्मा ने कहा यहा की सुरक्षा व्यवस्था गणेश पूजा समिति के द्वारा किया जाता है। किसी समस्या से निपटने के लिए समिति हमेशा तत्पर रहती है। मौके पर अरविंद प्राण सुखका, राजीव कुमार बबलू, इंद्र देव स्वर्णकार, संजय गुप्ता, राजेश झा, सचिव प्रधान कुमार भारती, रामाशीष कुमार, मणिकांत कुमार, राजेश पोद्दार बचकुन, सुदेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, ललन कुमार, मुकेश सिंह, अमित कुमार,  कैलाश कुमार रामानी, विनोद साह, सागर कुमार मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने