सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।





सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते ध्यानी यादव 

सिंहेश्वर मधेपुरा 

 मधेपुरा मदनपुर पंचायत के नयानगर वार्ड नंबर 1 में तारा टेंट हॉउस के प्रोपराइटर सिंटू कुमार के सौजन्य से बाबा विश्वकर्मा पूजा के समापन के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता के हाथों फीता काटकर किया गया। वहीं आयोजक सिंटू कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि ध्यानी यादव को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमजनों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि मानव जीवन में खेल कूद के साथ-साथ लोगों को संगीत, भक्ति भावना सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखना अत्यंत जरूरी है। इस भागम-भाग की जिंदगी में हरेक आदमी कुछ न कुछ तनाव में रहता है। तनाव को दूर करने के लिए अधिकांश लोग भक्ति भावना व गीत-संगीत का सहारा लेते हैं। इससे लोगों को मानसिक शांति मिलती है। कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप के गायक रिभा करण भारती ने गीत गणेश वंदना से प्रारंभ किया। वही गायिका सोभा कुमारी ने बाबा विश्वकर्मा भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही दूसरी और प्राँगण रंगमंच के कलाकार धीरेंद्र कुमार की भजन पर भी दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। सभी कलाकारों का कीबोर्ड वादक गणेश कुमार, तबला वादक कार्तिक कुमार, पैड वादक संतोष कुमार ने साथ दिया। वही मंच संचालन उदघोषक डॉ. संजय परमार कर रहे थे। इस अवसर पर अशोक ठाकुर पूर्व बैंक अधिकारी, चंचल कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष (डाक विभाग), तारा टेंट हॉउस के प्रोपराइटर सिंटू कुमार, संजय कुमार, प्रो. यशवंत यादव, भोगेन्द्र मंडल, विश्वनाथ ठाकुर, अमित कुमार शिक्षक, पुरुषोत्तम कुमार शिक्षक, जनेश्वर यादव, ई. पप्पू कुमार, जगदीश मंडल, जितेंद्र कुमार, दिलेन्द्र कुमार, मेहुल पांडेय, सोनी प्रिया, रोमा, लूसी कुमारी, बिन्नी कुमारी, खुशबू कुमारी,मोहन कुमार, पिंटू कुमार सहित भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी थी.

Post a Comment

أحدث أقدم