मधेपुरा
राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी - सीमांचल प्रभारी कुमारी विनीता भारती ने कहा की आज हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव व महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋतू जायसवाल के निर्देश का पालन करते हुए अपने घर पर राजद का झंडा लगाया है। अभी हम सब राजद की मजबूत महिला कार्यकर्ताओं को हमारे क्रांतिकारी प्रदेश अध्यक्ष ऋतू जायसवाल के निर्देश पर अपने-अपने घरों पर झंडा लगाना है। उसके बाद हम सब के सब पार्टी से जो जुड़ रहे है। कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा लगाना है। प्रथम चरण में हम सब अपने घर पर झंडा लगा रहे है। उसी कड़ी में आज अपने निज आवास मधेपुरा में झंडा लगाने का काम किया है। आज राजद महिला प्रकोष्ठ का लागातार व्यापक रूप से विस्तार हो रहा है। हम सब ने ठाना है आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में महिला राजद की मजबूत टीम बूथ स्तर तक मजबूती से काम करेंगी। ताकि आने वाले चुनाव में मनुवादी व संघी विचारधारा के पार्टी को हम सब माँ- बहन मिलकर ध्वस्त कर सकें। और यह जो भाजपा वाली सरकार है जिसमें दो लोग हमारी सरकारी सम्पत्ति को बेच रहे है। और दो लोग खरीद रहे है। इनसे देश को छुटकारा मिल पाए। आज लागातार बिहार में हर ओर काम हो रहा है युवा की आवाज बिहार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री आदरणीय तेजस्वी यादव व बिहार के लाल कोशी के बेटे माननीय शिक्षा मंत्री आदरणीय प्रो. चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में हम सब को मिलकर इन लोगों के हाथों को मजबूत करना है। ओर इस देश से मंहगाई वाली, बेरोजगारी वाली, महिला विरोधी सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकना है।

एक टिप्पणी भेजें