सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अस्थाई कमिटी का हुआ गठन।

 

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का बैठक करते नगर वासी 


सिंहेश्वर मधेपुरा


सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति की एक बैठक दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में हुई। जिसमें इस वर्ष दुर्गा पुजा को लेकर अस्थाई कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से विशंभर स्वर्णकार को अध्यक्ष बनाया गया। वही  उपाध्यक्ष के लिए लोगों ने मनोज भगत का नाम सुझाया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। जबकि महासचिव पद के लिए विष्णु खंडेलवाल को और सचिव पद के लिए संजय गुप्ता को निर्विरोध चुन लिया गया। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए व्याहुत संघ के अध्यक्ष अशोक भगत को तथा संगठन मंत्री पद पर दीपक भगत को चुना गया। उपसचिव सहदेव प्रसाद यादव को बनाया गया। संरक्षक पवन कुमार भगत को बनाया गया। वही इस बार दुर्गा पूजा को आकर्षक रूप देने के लिए पांडाल का भार सुभाष टेंट हाउस को दिया गया। तथा पुरे बाजार में  लाउडस्पीकर लगाया जायेगा। ताकि पुजा की हर गतिविधि से श्रद्धालु अपडेट रहे। वही मैया के बेल तोड़ी का कार्यक्रम एक साईड पुलिस लाइन में होने के कारण हजारों नगरवासी मैया के इस कार्यक्रम से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस बार इस कार्यक्रम के लिए बाजार में स्थल खोजा जाय। या बेल तोड़ी कार्यक्रम के लिए मैया का डोली का भ्रमण पुरे बाजार में किया जायेगा। बैठक से पुर्व लोग दुर्गा पुजा समिति के स्थाई कमिटी के संरक्षक दिनेश कुमार का इंतजार करते दिखे। लेकिन जरूरी कार्य के कारण बैठक में नही पहुंच सके। विशंभर स्वर्णकार ने बताया की उन्होंने बैठक कर लेने की बात कही। मौके पर पवन कुमार भगत, अशोक भगत व्यहुत संघ, अशोक भगत मेडिकल, अशोक भगत खाद बीज, महेंद्र गुप्ता, शंकर अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, अशोक भगत, मनोज भगत, विशंभर स्वर्णकार, संजय गुप्ता, सहदेव यादव, दीपक भगत मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم