मवेशी को बचाने में बाईक सवार घायल

 

मवेशी को बचाने में घायल बाईक सवार 


सिंहेश्वर मधेपुरा


वैभव की कलम से


कंटाही के समीप सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने में बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के करहरा वार्ड नंबर 5 निवासी अवधेश यादव का 27 वर्षीय घायल पुत्र संतोष कुमार के परिजनों ने बताया कि वह प्रसादी चौक से अपना बाइक लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान कांटाही के समीप एक सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सड़क से उठाया गया और इस घटना की सूचना घायल के घर वालों को दिया। वहीं परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने