हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

मां भवानी कोचिंग सेंटर गमहरिया में हुआ हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

गमहरिया मधेपुरा 

बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय गमहरिया के भागवत चौक स्थित आवासीय मां भवानी कोचिंग सेंटर के प्रांगण में गुरुवार को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जहां रितिक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः सोनू कुमार और अंशु कुमारी रही । सभी छात्र-छात्राओं को कोचिंग के प्राचार्य अरविंद कुमार प्रभाकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।           
    
प्राचार्य श्री प्रभाकर ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं, हमारी पहचान भी है।

उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1949 ई को संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला। लेकिन हमारे देश में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी ही है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का  सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।
        
जितना ध्यान पढ़ाई पर उतना ही सुलेख पर ध्यान दे छात्र - लवली कुमारी 

विधालय की शिक्षिका लवली कुमारी ने कहा आप जितना पढ़ाई पर ध्यान देते हैं। आप उतना ही अपने सुलेख पर भी ध्यान दिया कीजिए। क्योंकि सुलेख का खराब होना अधूरी शिक्षा की निशानी है। मौके पर शिक्षक नवीन कुमार निराला, दीपक कुमार, कुमार साहब, शंभू कुमार, प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने