आदर्श थाना सिंहेश्वर के पास बाईक से गिर कर घायल महिला
सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर आदर्श थाना के समीप बाइक के अनियंत्रित होने से एक बाईक सवार महिला गिर कर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के रुपौली वार्ड नंबर 2 निवासी राधा देवी अपने पति दिलखुश कुमार के साथ बीते दिनों रक्षाबंधन पर अपने भाई लक्ष कुमार के यहां सुखासन राखी बांधने आई थी। इस बाबत घायल राधा देवी ने बताया की वह अपने पिता सुधीर सिंह के साथ बाइक से सिंहेश्वर बाजार आई थी। इस दौरान सिंहेश्वर आदर्श थाना के निकट नहर स्थित पूल के पास अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से नीचे गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल के घरवालों को दिया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को उठाकर सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें