पतरघट सहरसा
रंजन कुमार की रिपोर्ट
पतरघट ओपी क्षेत्र में अपराधियों का तानाशाही थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हफ्ते में कई जगह अपराधियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देने में सफल रहा है। ताजा मामला पतरघट - मधेपुरा मुख्य मार्ग सड़क स्थित कमलजड़ी के समीप गुरुवार की अहले सुबह दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्री सहित ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते कुल 8-10 हजार नगदी सहित 6 स्क्रिन टच मोबाइल लूटपाट कर भागने में सफल रहे। वहीं पीड़ित पतरघट ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत के माणिकपुर वार्ड नंबर 4 निवासी हरेराम मंडल पिता चंद्रदेव मंडल, बिहारी मंडल पिता ब्रह्मदेव मंडल, रॉबिन मंडल पिता स्व. दिनेश मंडल, मुकेश कुमार पिता शत्रुघ्न मंडल, रूपेश सादा पिता गनौरी सादा, ई-रिक्शा चालक रितेश कुमार पिता सत्तों शर्मा ने बताया की वह सभी गुरुवार की सुबह पांच बजे घर माणिकपुर से मधेपुरा जनसेवा ट्रेन पकड़ने के लिए इं रिक्शा से जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही कमलजड़ी बस्ती के समीप पहुंचा तो विशनपुर की तरफ से आ रहे दो बाइक पर 6 की संख्या में सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर आगे से रोक लिया।
और सभी के साथ मारपीट करते सभी का कुल 6 स्क्रिन टच मोबाइल एवं लगभग 8-9 हजार रुपए लूटपाट कर पतरघट की ओर भाग निकला। घटना सूचना मिलते ही पतरघट पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इस बाबत प्रभारी ओपी प्रभारी पुअनि वरुण कुमार शर्मा ने बताया की पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। ज्ञात हो कि बीते 14 सितम्बर गुरुवार शाम को दो युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। और 15 सितम्बर के सुबह पतरघट पीएचसी के समीप दो अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। 19 सितम्बर मंगलवार को एक राहगीर का तीन अपराधी के द्वारा एक मोटरसाइकिल लुट कर भाग निकला। वही एक तरफ पतरघट ओपी से दो पुलिस पदाधिकारी तबादला होने से क्षेत्र में लोग असहज महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें