मछली मारने के विवाद में एक व्यक्ति घायल

 


मछली मारने के विवाद में घायल व्यक्ति 


सिंहेश्वर मधेपुरा


गमहरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर  में पोखर में मछली गिराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गमहरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड नंबर 10 निवासी संतोष मुखिया ने बताया कि गांव के पोखर में मछली पालन के लिए मछली गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें वह घायल हो गया। इस बाबत परिजन ने बताया कि घटना के बाद घायल को गमहरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने