अश्रुपूर्ण नेत्रों से गणपति बप्पा को सिंहेश्वर वासियों ने अगले बरस आने के वादे के साथ दी विदाई।

Dr.I C Bhagat
0

विसर्जन के लिए जाते भगवान श्री गणेश 


सिंहेश्वर मधेपुरा


गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ गमगीन माहौल में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को सिंहेश्वर नगर वासियों ने विदाई दी । इसी के साथ 10 दिनों से चले आ रहे गणेश महोत्सव का समापन हो गया। गणेश जी के साथ माता रिद्धि सिद्धि की प्रतिमा के साथ राम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर से बैंक रोड होते हुए सुखासन धार की तरफ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा निकली तो हजारों नम आंखों से अगले बरस फिर आने का आश्वासन लेकर प्रतिमा को विसर्जित करने जुलूस निकली। 

भगवान श्री गणेश के साथ माता रिद्धि सिद्धी

गणपति विसर्जन में गणपति बप्पा मोरया के धुन पर नाचते गाते हुए भक्त गण अबीर और गुलाल से पुरी तरह लथपथ थे। पुरे बाजार में भ्रमण के दौरान युवकों ने कई तरह के करतब दिखाए। वही गणेश जी की विशाल प्रतिमा के कारण जगह-जगह ढिले तारो को सुखे बांस का फेम से उपर करना पड़ता था। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग के द्वारा लाईन काट दिया गया था।  मौके पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, व्यापार मंडल सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, राजीव कुमार बबलू, चन्दन कुमार,  इंद्र देव स्वर्णकार, गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम, संयोजक राकेश रमानी, अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार साह, पुजारी नरेश रमानी, सहायक पुजारी विनोद साह, अमित साह, सचिव प्रधान भारती, कैलाश रमानी, गोपाल कुमार, गौतम कुमार, सुमित वर्मा, अक्षय कुमार, पंडित शांति नाथ झा, पंकज भगत शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner