सड़क पर कर रही लड़की को बचाने में बाईक सवार घायल।


सड़क पार कर रही लड़की को बचाने में घायल युवक 


 सिंहेश्वर मधेपुरा


वैभव कुमार की रिपोर्ट 


जानकीनगर के रामपुर में सड़क पार कर रही लड़की को बचाने में बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के तिलक रामपुर वार्ड नंबर 3 निवासी शंभू मंडल ने बताया की वह अपने घर से बाजार करने जानकीनगर बाजार गया था। वही बाजार से वापस घर लौटने के दौरान रामपुर में एक सड़क पार कर रही लड़की को बचाने में उनका बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना घायल के परिजनों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को समीप के निजी क्लीनिक में उपचार करा बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم