घरेलू कामगार महिला को नहीं मिल रहा उसका सही अधिकार: वैशाली लहड़ी

सुकेश राणा
0




अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन नेशनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मधेपुरा में मिली कामगार महिला से

 मधेपुरा

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटर के संयुक्त तत्वाधान में में पिआर एस (प्रमोटिग राईट्स आप सोसलाजेसन) अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। यह अभियान जापान के सहयोग से चलाई जा रही है एवं इस अभियान को जापान द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके तहत घरेलू महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घरेलू कामगार को उसके हक व अधिकार के लिए जागरूकता चलाई जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के प्रोजेक्ट कॉऑर्डिनेटर वैशाली लहड़ी ने मधेपुरा में बताया कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के साथ कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र द्वारा राज्य के 6 जिलों में कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाला सफाई करने वाले एवं घरेलू कामगार में शामिल लोगों को उसके हक एवं अधिकार से अवगत कराया जा रहा है ताकि घरेलू कामगारों को उनका पूरा अधिकार प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि अपने हक एवं अधिकार की जानकारी के अभाव में घरेलू कामगारों का शोषण हो रहा है। कई बार घर में कार्य करने वाली महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं भी होती रहती है। लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण की 99 फ़ीसदी घटनाएं रजिस्टर्ड ही नहीं हो पाती है। इसके अलावा घरेलू कामगार को कार्य अनुसार वेतन नहीं मिलता है। इसके लिए सरकार के द्वारा ठोस उपाय करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं हो रहा है। लेकिन इन कामगारों को सही हक दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक लोगों को दायित्व लेना होगा। उसके आसपास इस प्रकार की शोषण की घटनाएं न हो, साथ कामगारों को सरकारी योजना से जोड़ने के लिए सही जानकारी पहुंचाने के लिए हम सबों को जिम्मेवारी लेनी होगी ताकि इस समस्या का सकारात्मक एवं प्रभावी रूप से निदान हो सके। इंटक के स्टेट कोऑर्डिनेटर आलोक रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि असंगठित कामगारों को संगठित करने के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल में स्थानीय स्तर पर उनके बीच से ही एक को नेतृत्व का भार देकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचना देने को कहा गया है। इसकी अलावे प्रशासनिक स्तर पर इन कामगारों को पहचान मिल सके, इसके लिए कार्य प्रगति पर है। उन्होंने प्रत्येक लोगों को कामगारों के प्रति संवेदना रखते हुए उनकी हर संभव सहायता करने की अपील की। मौके पर इंटक के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजू राणा, हीरा पासवान, शिवेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner