ओटो पलटने से घायल महिला

 

केवटगामा में ओटो पलटने से महिला घायल 


सिंहेश्वर मधेपुरा

वैभव की कलम से 

कुमारखंड के केवटगामा चौक के समीप ओटो पलटने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड वार्ड नंबर 5 निवासी संतोष राम की पत्नी सुनीता देवी आरती देवी पति संतोष राम वही शंभू रजक के परिजनों ने बताया कि सभी अपने घर से गंगा स्नान के लिए मनिहारी गए थे। वहीं मनिहारी से ट्रेन से लौटकर सभी मुरलीगंज स्टेशन पहुंचे वहीं मुरलीगंज स्टेशन से टेंपो लेकर सभी अपने घर कुमारखंड लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 3 बजे कुमारखंड के केवट गामा चौक के समीप अचानक सड़क से अनियंत्रित होकर ओटो गड्ढे में पलट गया। जिस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इस बाबत परिजनों ने बताया कि ओटो चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। और दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। वही इस घटना के बाद घायल सुनीता देवी ने अपने मोबाइल से इस घटना की सूचना घर वालों को दिया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड 112 की टीम वहां पहुंची। और परिजन भी वहां पहुंचे और सभी लोगों के मदद से तीनो घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला। सभी घायलों को 112 ने कुमारखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल मधेपुरा ने तीनों घायल को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां घायल सुनीता देवी और आरती देवी का इलाज चल रहा है। वही एक शंभू रजक की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم