सुबह में गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा। जमकर की पिटाई किया पुलिस के हवाले।


आक्रोषित भीड़ अपराधी को पुलिस के हवाले किया।


मुरलीगंज मधेपुरा 


संतोष सौरभ की खास रिपोर्ट

मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा,मीरगंज में सुबह में गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा। जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा वार्ड नंबर 11 का है। जहां एनएच 107 के किनारे आज अहले सुबह घर में घुसकर चार-पांच अपराधियों के द्वारा मारपीट कर गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आज अहले सुबह वार्ड नंबर 11 निवासी बैजू शर्मा के यहां दो मोटरसाइकिल से पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे। और उनके साथ मारपीट करने लगे, शोर शराबा सुनकर जब लोग उनके और दरवाजे पर पहुंचे तो बदमाश वहां से हथियार लहराते भगाने का प्रयास किया। जिसके बाद उन्हें खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बैजू शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा को अपराधी ने गोली मार दी। हालांकि गोली कनपटी को छूकर निकल गई। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जबकि अन्य सभी बदमाश फरार हो गए।

 घटनास्थल पर मौजूद अपराधियों का बाईक 

मौके पर एक बदमाश का मोटरसाइकिल भी छूट गया। जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। और घटना की सूचना मुरलीगंज थाने को दिया। सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस के द्वारा आक्रोशित भीड़ के चंगुल से बदमाश को छुड़ाकर थाने ले गई। तो वहीं घटना में घायल हुए संतोष शर्मा को इलाज के लिए मुरलीगंज सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बताया गया कि बकरी को मोटरसाइकिल से ठोकर लगने का रविवार को विवाद हुआ जिनका निपटारा भी हो गया। घायल बकरी का इलाज कराया गया। और घटना में घायल बाइक सवार का भी इलाज कराया गया था। लेकिन इसी विवाद को लेकर आज अहले सुबह दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों के साथ आए आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। इस बाबत घायल अपराधी रेशना निवासी रंजीत पासी ने बताया की कल के बकड़ी विवाद में सही इलाज नही कराने पर कहने गए थे। वहां उसी का भाई गोली चलाया जो उसी के भाई को लग गया।

इस बाबत थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया दोनों पड़ोसी है। और बकरी के विवाद में यह मामला हुआ। हालांकि मामले में आपसी सुलह हो गई थी। दोनों आपस में पड़ोसी है। ग्रामीणों ने जिसको पकड़ के दिया है। वह रंजीत पासी पड़ोसी का दामाद है। हालांकि घटनास्थल पर एक खोखा भी मिला है। गोली की बात संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم