वैभव कुमार की रिपोर्ट
सिंहेश्वर मधेपुरा
कुमारखंड जदवापट्टी रोड में चलती बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के सिकरहटी वार्ड नंबर 10 निवासी मो. शमशुद की पत्नी घायल बीबी खजीदा ने बताया कि वह अपने बेटे मो. शमशाद के साथ बाइक से अपनी बेटी बीबी नजरूम के यहां हींगवा से वापस लौट कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान कुमारखंड जादवापट्टी सड़क में चलती बाइक के अचानक अनियंत्रित होने से बाइक से नीचे गिरकर खजीदा खातुन घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल महिला के परिजनों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। और प्राथमिक उपचार के बाद कुमारखंड अस्पताल ने घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें