अधिकारों में कटौती को लेकर वार्ड सदस्य संघ का धरना प्रदर्शन

 

प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन करते वार्ड सदस्य

चौसा मधेपुरा 


चौसा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को अधिकारों में कटौती को लेकर वार्ड सदस्य संघ का धरना बिहार राज्य वार्ड सदस्य महासंघ के राज्यव्यापी आहवान  पर लगातार सरकार के द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकार में की जा रही कटौती के खिलाफ एवं अपने विभिन्न मांगों को लेकर 9 सितंबर  से 3 अक्टूबर 2023 तक बिहार प्रदेश के तमाम वार्ड सदस्य आक्रोश मार्च धरना एवं  प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें अलग-अलग  में 9 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक सभी प्रखंडों पर धरना दिया जाएगा। एवं 3 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर सभी प्रखंड मिलकर एक जुटता का परिचय देते हुए आक्रोश मार्च धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में चौसा प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश के साथ-साथ धरना का कार्यक्रम रखा गया। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार वार्ड सदस्यों के अधिकारों में लगातार कटौती कर रही है। सात निश्चिय के तहत पूर्व वार्ड सदस्यों को नली गली पक्कीकरण कार्य दिया गया था जो इस बार नहीं दिया गया है। आठ वर्षों से वार्ड सदस्यों को 500 रूपये अपमानजनक मासिक भत्ता दिया जा रहा है। वह भी समय पर नहीं दिया जाता है। पूर्व वार्ड सदस्यों का अभी तक मासिक भत्ता नहीं दिया गया है। हर खेत तक सिंचाई की सुविधा नहीं किया गया है। कोई भी फंड से अगर वार्ड में कार्य योजना का निर्माण किया जाता है तो शिलापट्ट पर वार्ड सदस्य का नाम अवश्य अंकित होना चाहिए। विधायक, सांसद कोटे से जो कार्य योजना हो, उसमें वार्ड सदस्यों की भागीदारी होना चाहिए। मनरेगा में कटौती वापस लिया जाए। मनरेगा में वार्ड सदस्यों को 5 लाख तक की प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार मिलना चाहिए। आए दिन जनप्रतिनिधियों की हत्या सरेआम हो रहा है। सरकार इसकी सुरक्षा की गारंटी करें। वार्ड सदस्यों का सामान्य मौत में 10 लाख आश्रितों को मुआवजा दिया जाए एवं आकस्मिक मृत्यु में 25 लाख तक आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। और केस तीन महीने में फाईनल किया जाए।  इच्छुक प्रतिनिधि को जांच उपरांत आर्म्स का लाइसेंस दिया जाए। तमाम जनप्रतिनिधियों का भी पेंशन लागू किया जाए। यह तमाम मांगों को लेकर हमलोग समय की नजाकत को देखते हुए बिहार और केन्द्र सरकार को आगाह करते हैं कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले वार्ड सदस्यों को अधिकार नहीं दिया गया तो लड़ाई आर पार की होगी। हम वार्ड सदस्य तीसरा विकल्प निकालेंगे अन्यथा सरकार कुम्भकरणी नींद से जागकर हमलोग की मांग को पूर्ति करें। प्रखंड अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार हमलोग को लाली पोप दिखा रहे हैं। मनरेगा में काम नहीं मिलने के कारण सभी मजदूर पलायन कर रहे हैं। पंचायत कार्यकारिणी में विडियो ग्राफी होना चाहिए। उपस्थिति फिंगर प्रिंट से होना चाहिए एवं उसी समय कार्ययोजना को पोर्टल पर लोड करना चाहिए। इस मौके पर सैकड़ों वार्ड सदस्य मौजूद थे। जिसमें प्रखण्ड उपसचिव कमल किशोर साह, कार्यकारिणी सदस्य अमित ठाकुर, मिथिलेश कुमार, कलामुद्दीन, सुबोध कुमार मंडल, अखिलेश पासवान, मो. फखरुद्दीन, सुकेश कुमार मंडल, संजय राय, रूपेश पासवान, सुभाष शर्मा, गोपाल कुमार साह, मो. मुनाजिर, शबनम खातून, उदय मंडल, ज्योतिष कुमार, रविंद्र मंडल, सत्यदेव पासवान, रमेश पासवान, दिनेश साह, मिथिलेश कुमार, ललन कुमार, अब्दुल गफ्फार, सुशील मंडल, शंकर साह, साजन कुमार, गोपाल साह, गौतम भगत, मल्लिक यादव, कोषाध्यक्ष सतीश, उपाध्यक्ष खगेश मेहता, सचिव सुभाष शर्मा एवं सैकड़ों वार्ड सदस्य गण उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم