पतरघट ओपी क्षेत्र में अज्ञात शव नदी में मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल शव को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में।
नदी किनारे सब को देखने पहुंचे लोगों का हुजूम कुछ लोगों का कहना है कि हत्या करके शव को पानी में फेंक दिया गया है। शव का पहचान नहीं हो पाया है।
पतरघट सहरसा
रंजन कुमार की रिपोर्ट
कपसिया शीतल पट्टी नदी स्थित कपसिया सिरहा घाट पर गुरूवार को पतरघट पुलिस ने एक अज्ञात लड़की का शव नदी के किनारे पानी से मिला। कपसिया शीतल पट्टी नदी में कपसिया पूल से दक्षिण नदी किनारे गुरूवार को दोपहर बाद लोगों ने शव को नदी के किनारे में देखा। जो लाल रंग का टी सर्ट और जिंस पेंट पहनी हुई थी। कुछ लोग का कहना है कि महिला है तो कुछ का कहना है पुरूष का शव है। लोगों के बीच काफी चर्चा होते पतरघट पुलिस को सूचना मिली। तब तक वह अज्ञात शव कपसिया सिरहा घाट समीप नदी के पूर्वी तट पर किनारे में पहुंच कर फंसा रहा। पतरघट पुलिस देर शाम पहुंच कर शव को कब्जा में लेते कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम में भेजा। सहायक ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कपसिया शीतल पट्टी नदी में शव मिलने की सूचना पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हुई हैं। प्रथम दृष्टया शव महिला की है। जो लाल रंग का टी सर्ट व फीका ब्लू जिंस पेंट पहना हैं। चेहरे का पहचान नहीं हो पाया है। लेकिन कहां से यह शव आया है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अब इसे किस रूप में देखा जाता है इस पर पुलिस जांच कर रही है।

إرسال تعليق