शिक्षकों को बधाई देने वालों का लगा तांता |


पटना में सम्मानित हुए शिक्षकों को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता !

गम्हरिया

प्रखंड से निजी विद्यालय के चार शिक्षकों को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पटना के बैनर तले सम्मान मिलने पर गम्हरिया प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
      
     • मालूम हो कि शनिवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद की अध्यक्षता में पटना में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में गम्हरिया प्रखंड के निजी विद्यालयों से चार शिक्षक आवासीय मां भवानी चाइल्ड स्कूल ,भागवत चौक,गम्हरिया के निदेशक सह प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन मधेपुरा के जिला संयुक्त सचिव अरविंद कुमार प्रभाकर, महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल, सूर्यगंज के निदेशक सह  प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन गम्हरिया के अध्यक्ष मो. ताहिर हुसैन, श्री जीवछ ज्योति मिशन गम्हरिया के निदेशक सह प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन गम्हरिया के उपाध्यक्ष भवानी सिंह एवं  ज्ञानदा पब्लिक स्कूल सूर्यगंज के निर्देशक परमानंद प्रकाश को सम्मानित किया गया था।
   • इन सभी शिक्षकों को सम्मान मिलने से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है ।साथ ही बधाई एवम शुभकामना देने वालों का सिलसिला जारी है। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में फाऊंडेशन क्लासेस भागवत चौक, गम्हरिया के निदेशक सुरेश कुमार ,बीएस कॉलेज सिंघेश्वर के पूर्व प्राचार्य महेश कुमार उर्फ महेश्वरी मेहता, शिक्षक मो. इमरान खान, आनंद मिलन ,नेत्र चिकित्सक डॉक्टर अमोद कुमार, नव अंतरजातीय युवा संगठन गम्हरिया के अध्यक्ष मनोहर कुमार भगत, सिंघेश्वर के जाप अध्यक्ष अभय कुमार, रूपौली के पूर्व मुखिया मोहम्मद मंजूर आलम ,डिग्री आदर्श कॉलेज घैलाढ के प्राध्यापक प्रोफेसर अभिनंदन यादव, शांति शिक्षण संस्थान लतराही के शिक्षक सूरज कुमार मंडल, पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप कुमार एवं गौतम कुमार ,सनोज कुमार सिंह, मोहम्मद सागर, सुशील कुमार सरोज कुमार, किशोर कुमार माधव सिंह, आनंद विवेक, विद्यानंद कुमार, जनार्दन कुशवाहा ,माधुरी सिंह ,विकास कुमार यादव ,वासुदेव यादव, अशोक कुमार, बिट्टू भगत, सत्य प्रकाश कुमार यादव, देवेश राज, संबोध कुमार ,अभिमन्यु कुमार, राहुल भगत, सिंटू कुमार, दीपक कुमार ,राजदीप राणा, देवेश राज, उदय सिंह कुशवाहा ,संजीव कुमार देव ,मनीष यादव, अमरेंद्र वर्मन ,चंदन भगत, संबोध कुमार, दीपक सोनी भगत, सहित निजी विद्यालय के कई शिक्षक शिक्षिका सहित सैकड़ो लोग शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने