बालु नापी के दौरान हाईटेंशन तार में सटने से ट्रक का खलासी घायल।

 

बालु की नापी के दौरान 11 हजार में सटकर घायल खलासी 


सिंहेश्वर मधेपुरा


मुरहो में ट्रक से बालू अनलोड करने के दौरान हाई टेंशन विधुत तार की चपेट में आने से ट्रक का खलासी घायल हो गया। जानकारी अनुसार घैलाढ थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड नंबर 8 निवासी रविंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के परिजनों ने बताया की नीरज कुमार ट्रक पर खलासी का काम करता है। वही ट्रक से वह जमुई से बालू लेकर मधेपुरा के मुरहो के किसी निजी डीपु पर अपना ट्रक लगाकर बालू अनलोड करने के बाद ट्रक से बालू खाली करने के जब वह बालू की नापी लेने ट्रक पर चढ़े। इस दौरान ट्रक के ऊपर से गई हाई टेंशन 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के संपर्क में आने से उसे तेज झटका लग गया। और वह सीधे ट्रक से नीचे गिर गया। वही बिजली के तेज झटके से वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद ट्रक चालक व अन्य ने खलासी को उठाकर घटनास्थल से इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रही है। इस बाबत जब ट्रक चालक व ऑनर से घटना के संबंध में पूछा गया वह कुछ बताने से बचते दिखाई दिए।

Post a Comment

और नया पुराने