सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव कुमार की रिपोर्ट
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी ने बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में पहुंच कर बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी पवन ठाकुर ने मंत्रोचारण के साथ पूजा सम्पन्न कराया। पूजा के उपरांत प्रदेश महामंत्री ने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण हेतु ऐतिहासिक पहल है। 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा साथ ही महिलाओं की भागीदारी में भी बढ़ोतरी होगी। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी और सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई। और राज्य सभा से भी यह बील बाबा भोलेनाथ की कृपा से पास हो जायेगा। प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा कि 2014 से ही मोदी जी लगातार मातृ शक्ति को सम्मान और महिला सशक्तिकरण हेतु कई कार्य किए है। उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, मातृ वन्दना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ तीन तलाक जो मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप था। उससे भी मोदी जी के द्वारा मुक्ति दिलाने का काम किया गया। प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी को राम जानकी ठाकुरबाड़ी के सचिव सुदेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पाठक और आई.टी. सेल सह संयोजक सुपौल लोकसभा सह पूर्व मंडल महामंत्री सिंहेश्वर विष्णु शर्मा ने अंग वस्त्र, पाग और परशुराम भगवान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सरोज झा, जिला अध्यक्ष दीपक यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, विनोद सरदार, मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, गमहरिया मंडल अध्यक्ष चंदन चौधरी, रामशंकर तिवारी, मनोज गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें