अपराधियों की खोज में भटकती पुलिस
पतरघट सहरसा
रंजन कुमार की रिपोर्ट
पतरघट ओपी में सोमवार के दिन गोलमा-पतरघट मुख्य मार्ग के घोघनपट्टी पुल के समीप एल & टी फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार से लगभग 27 लाख 19 हजार रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में पुरे जिले की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी अनुसार बुधवार के रात भर गठित टीम के द्वारा महिषी, सिमरी बख्तियारपुर सहित तटबंध के अंदर लगातार छापामारी की जा रही है। हालांकि लूट को अंजाम देने वाले गिरोह का पहचान हो चुकी है। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। इस लुट काण्ड में एक तरफ जहां पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रात, दिन एक किए हुए हैं। सवाल यह है कि जिस फाइनेंस कंपनी का पैसा लुटा गया उसके पास इतने सारे रुपए आए कहां से जबकि एक दिन पहले रविवार था। अमुमन फाइनेंस कंपनी का एक दिन का कलेक्शन दस से बारह लाख का है। तो सोमवार दस बजे तक में 27 लाख कलेक्शन कैसे हो गया। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है। लेकिन लोगों के माने तो कुछ लोगों का कहना है इसमें पुलिस की नाकामी है। या फाइनेंस कर्मी की साजिश है। इतना बडी रकम लेकर बाईक से जाना साफ-साफ बता रहा है। यह साजिश है या लापरवाही।

एक टिप्पणी भेजें