देवाधिदेव महादेव की आरती करते एसडीएम नीरज कुमार
नंदी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाते एसडीओ नीरज कुमार।
सिंहेश्वर मधेपुरा
एसडीओ नीरज कुमार का तबादला बेतिया से वीरपुर होने पर सुपौल में योगदान के बाद बाबा सिंहेश्वर नाथ के पुजन और दर्शन के लिए बाबा मंदिर सिंहेश्वर पहुंचे। और बाबा सिंहेश्वर नाथ का दर्शन और पुजन किया। उनके आगमन की खबर मिलते ही उनसे जुड़े उनके शुभचिंतक भी बाबा मंदिर उनसे मुलाकात करने पहुंचने लगे। और लोगों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया। एसडीओ नीरज कुमार भी लोगों से मिलकर गदगद दिखे। मालूम हो की नीरज कुमार पहले मधेपुरा सदर के एसडीओ के साथ साथ सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव भी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल उन्होंने अनुमंडल सहित सिंहेश्वर वासियों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। जब तक वह यहा एसडीओ थे लगा ही नही वह इतने बड़े पदाधिकारी है। उनके व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनके बिदाई के समय में सिंहेश्वर में जो सन्नाटा था उसे महसूस किया जा सकता था। शुक्रवार की देर शाम जब एसडीओ वीरपुर नीरज बाबा मंदिर पहुंचे और लोगो से मिले तो लगा ही नही वे मधेपुरा से चले गये है। और अपने चिरपरिचित पुराने अंदाज में अपने शुभचिंतकों से मुलाकात की और भुली बिसरी यादें ताजा हो गई। उन्होंने सभी को वीरपुर आने का निमंत्रण भी दिया।
मौके पर वरिष्ठ न्यास सदस्य और 74 के सैनानी सिया राम यादव, सुपौल के प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंटू, पुर्व न्यास सदस्य सरोज सिंह, पुष्पेंद्र कुमार पप्पू, डा. पंकज, डा. निलेश कुमार, संजीव ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनु बाबा, कन्हैया ठाकुर, प्रबंधक अभिषेक आनंद, पुर्व प्रबंधक मनोज ठाकुर, मंदिर प्रभारी अमरनाथ ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थें।
إرسال تعليق