सिंहेश्वर मधेपुरा
बाबा सिंहेश्वर की नगरी में राम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए सुबह 7 बजे 251 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो बाबा सिंहेश्वर मंदिर से निकल कर बाजार भ्रमण के दौरान मेन रोड से महावीर चौक, दुर्गा चौक होते होते फिर बाबा सिंहेश्वर नाथ के मंदिर में आकर समाप्त हुआ। बाबा मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ सात दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ के संकल्प के साथ स्थापित किया गया। इस बाबत संयोजक कन्हैया लाल दास ने बताया की 21 सितंबर से 29 सितंबर तक बाबा मंदिर में राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन 4 बजे से 8 बजे तक अयोध्या के प्रसिद्ध कथा वाचिका निशु भारद्वाज जी का प्रवचन होगा। मौके पर प्रकाश जायसवाल, अरूण साह, पशुपति चौधरी, निलांबर ठाकुर, कैलाश ठाकुर, अंकित सर्राफ, कलानंद ठाकुर, उमा नंद ठाकुर, सुजीत ठाकुर, मौजूद थे।


إرسال تعليق