जे.पी. आंदोलन कें सेनानियों का बैठक

जे.पी. आंदोलन के सेनानियों ने बैठक आयोजित कर पेंशन व अन्य सुविधा देने की मांग 

सहरसा

संपूर्ण क्रांति मंच द्वारा शुक्रवार को कर्पूरी छात्रावास के सभागार में बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर सभी सेनानियों ने स्व जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। वही सभी सेनानी को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह पथिक के द्वारा किया गया । वही जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद रहे।जिसमें विशेष रूप से जिला पदाधिकारी जेपी सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं। समय अभाव के कारण उपस्थित नहीं हो सके। 
जिला अधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को प्रभार देकर उनके ही अध्यक्षता में जेपी सेनानियों को संबोधित किया गया।वही संपूर्ण जेपी सेनानी अपने समस्याओं से कल्याण पदाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने धैर्य पूर्वक सभी की बातों को सुनकर डीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर हीरा कांत झा उर्फ चाणक्य बाबा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के द्वारा संपूर्ण क्रांति अभियान के तहत बड़ी संख्या में सेनानियों ने सरकारी यातनाएं सही। लाठियां खाई, जेल गए,भूमिगत जीवन जीना पड़ा। वही सेनानियों को वर्षो झूठे मुकदमा में उलझा कर परेशान किया गया। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संपूर्ण बिहार जेपी सेनानियों का आवेदन लिया गया। सभी की सूची तैयार कर ठंडे बस्ते में डाल दिया। लेकिन सभी सेनानियों के आवेदन को सचिवालय में रखकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जल्द से जल्द जेपी सेनानियों को पेंशन सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग की। वहीं महेंद्र हाजरा ने कहा कि हम जेपी सेनानियों की मांग को अभिलंब नहीं सुना गया तो हम लोग विवश होकर सरकार का घेराव करेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم