मुरलीगंज प्रखंड में बेखौफ अपराधियों का तांडव। आए दिन व्यापारी एवं आम जन बनते है अपराधियों का निशाना।
गंगापुर-वृंदावन मुख्य मार्ग पर पुल के समीप हुई घटना
सिंहेश्वर मधेपुरा
मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन-गंगापुर मुख्य मार्ग पर पुल के समीप गुरुवार को करीब 5 बजे बाइक सवार दो बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने एक टोटो चालक से लूटपाट के दौरान गोली मारकर टोटो चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से घायल चालक को सीएचसी मुरलीगंज पहुंचाया। जहां स्थिति को गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक डा. राजेश कुमार ने हायर सेंटर मधेपुरा रेफर कर दिया। चालक की पहचान डुमरिया पंचायत के कोल्हापट्टी वार्ड नंबर 9 निवासी बबलू यादव का पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चालक राजकुमार यादव प्रतिदिन अपने घर से आकर मुरलीगंज के कपड़ व्यवसाई के साथ टोटो पर चादर लोड कर गांव गांव घूम कर बेचा करता था। गुरुवार को वृंदावन से चादर बेच कर आने के दौरान गंगापुर वृंदावन पुल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। लूटपाट के क्रम में ही अपराधियों ने चालक को गोली मार दी। गोली राजकुमार के गर्दन में दाएं साइड में जा लगी।
इस बाबत मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

إرسال تعليق