गणेश महोत्सव को लेकर एक सार्वजनिक बैठक हुई।

 


गणेश महोत्सव के लिए बैठक कर  समिति के लोग 


सिंहेश्वर मधेपुरा


शुक्रवार को देर शाम राम जानकी ठाकुरबाड़ी नगर पंचायत सिंहेश्वर में गणेश महोत्सव को लेकर सार्वजनिक गणेश पुजा समिति और सिंहेश्वर वासियों की एक बैठक वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें गणेश महोत्सव 2023 को लेकर विचार विमर्श किया गया और इस दौरान सार्वजनिक गणेश महोत्सव 2023 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार मुन्ना को बनाया गया।   इसमें महोत्सव 2023 को भव्य रूप देने  पर जोर दिया गया।   वहीं बैठक में विशाल पंडाल , रामलीला के मंचन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर  को विशेष स्थान दिया गया। बैठक में उपस्थित सिंहेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार पिंटू, कोषाध्यक्ष चंदन साह, विनोद साह, संतोष चौधरी, राजीव शर्मा, सुदेश शर्मा, अमित भगत, ललन कुमार, राजेश पोद्दार, रामाशीष कुमार, आर आर ग्रीनफील्ड के डायरेक्टर राजेश कुमार राजु, अजय कुमार, बबलू कुमार,  मुकेश सिंह, अक्षय कुमार, संजय गुप्ता, प्रधान भारती, एवं अन्य सदस्य और नगर वासी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने