शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा ही सच्चा सम्मान - अमृता कुमारी

 

शिक्षकों को राज्य कर्मी का का दर्जा दे सरकार - अमृता कुमारी 


सिंहेश्वर मधेपुरा


5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार नियोजित शिक्षक को राजकर्मी का दर्जा देने की मांग अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के अमृता कुमारी की है। उन्होंने कहा हर वर्ष 5 सितंबर को को डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। और उस दिन शिक्षकों को सम्मान किया जाता है। साथ ही पूरे विश्व में शिक्षा का मौन सम्मान किया जाता है। लेकिन बिहार प्रदेश में शिक्षकों के साथ बराबर सोतेलेपन का व्यवहार किया जाता है। 2005 से ही बिहार के नियोजित शिक्षक कदम से कदम मिलाकर शिक्षा एवं शिक्षक गुणवत्ता सुधार में लगे रहते हैं। और विधालय में सभी छात्राओं को नामांकित कर दिया गया है। लेकिन दुर्भाग्य बस राज में शिक्षकों के ऊपर बराबर सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है। चाहे वह शिक्षकों से लोटा गिनवाने का प्रोग्राम हो या शिक्षकों से जबरन बीएलओ का कार्य हो या कोई अन्य कार्य हो। शिक्षक कम से कम सरकार के साथ कार्य करते आ रहे हैं।  लेकिन वर्ष 2023 में 23 दिन के अवकाश को घटकर 10 दिन कर दिया गया है जो की पवित्र त्योहार महिलाओं का तीज, करवा चौथ, जितिया, छठ एवं अन्य पर्व है जो की सभी समुदाय के लोग मिल जोड़कर करते हैं। लेकिन बिहार सरकार को तो महिलाओं के पर्व से बहुत बड़ा ऐतराज है। और महिलाओं का अवकाश को ही रद्द कर दिया गया। रद्द किए गए पर्व बिहार के प्रमुख पर्व माने जाते हैं। और  सरकार जानबूझकर आपसी सद्भावना और सोहार्द के प्रति कुठाराघात कर रहे हैं। सरकार पर प्रहार करते हुए कहा अपने को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जयप्रकाश नारायण के उपज मानते हैं। और कहते हैं कि हम किसी को नहीं फसाते हैं ना ही किसी को बचाते हैं। तो बिहार के महत्वपूर्ण पर्व के साथ मुख्यमंत्री को इतना गुस्सा क्यों है।  माननीय मुख्यमंत्री बिहार के नियोजित शिक्षकों को मान सम्मान हेतु राज्य के नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दे। और पुरानी पेंशन योजना लागू करें। समान काम का समान वेतन दें। तब ही बिहार के शिक्षकों को मान सम्मान लौटाने से बिहार के शिक्षकों का शिक्षक दिवस सच्चा शिक्षक दिवस होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुरोध करते हुए कहा से बिहार के नियोजित शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन का सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि राज्य में राज्य के नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दे। जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल मधेपुरा के शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा मुख्यमंत्री  समय रहते हुए नियोजित शिक्षकों को संवैधानिक अधिकार के तहत राज्य कर्मी का दर्जा दे।  जिला अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के कृष्ण कुमार ने कहा शिक्षकों को समान काम समान वेतन एवं राज्य कर्मी का दर्जा दे। जिला महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ डा. संतोष कुमार, संयुक्त सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक डा. अरुण कुमार, सुनील चौरसिया, वंदना कुमारी, कंचनमाला, किरण भारती, हीरा भारती, संजय कुमार पुतुल, आफताब आलम, संजीव कुमार, विनोद पासवान, नवनीत कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, लवकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं ने कहा कि सरकार हम लोगों की प्रति विचार करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने