सहरसा।
सहरसा जिले के हरिपुरा निवासी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसर कुमार सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश के भिंड लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया है विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे केसर सिंह मंगलवार को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एआईसीसी महासचिव संगठन केसि वेणुगोपाल एवं मध्य प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेबाला की मोजुदगी में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद भिंड के लिए प्रस्थान कर गए। इससे पहले श्री सिंह असम पश्चिम बंगाल कर्नाटक उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में संगठन एवं चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर कांग्रेस जनों ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दें बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, डॉ प्रो अरुण कुमार,बिष्णुदेव यादव बिक्रम, बिजय जैन,इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिला अध्यक्ष हीरा पासवान, बिष्णु देव सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल,राम लखन यादव ,बिजय जैन , चितरंजन कुमार सिंह,शंभु सिंह,बंटि सिंह, प्रमोद कुमार पप्पू,

إرسال تعليق