लाश को देख अचंभित परिजन
चौसा, मधेपुरा
मो. अंसार आलम की रिपोर्ट
रसलपुर धुरिया पंचायत अंतर्गत धरहरा टोला के वार्ड नंबर 8 में सोमवार को सो रहे एक वृद्धि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही शव को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना के विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया कि रसलपुर धुरिया पंचायत अंतर्गत धरहरा टोला के वार्ड 8 निवासी दीप नारायण सिंह 70 वर्ष अपने घर के बरामदा लगी चौकी पर सो रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े तीन बजे हथियार बंद बदमाशों ने उसके कनपटी और कमर में गोली मार कर फरार हो गया। गांव में विश्वकर्मा पूजा पर नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन होने के कारण गोली की आवाज ग्रामीणों को उसे देर तक पता नहीं चल पाया। सुबह होने पर मृतक के परिजन जब घटनास्थल पर पहुंच कर उसे जगाने का प्रयास किया तो घटना स्थल पर बह रहे खून को देखकर उसके परिजन अचंभित हो गए। और शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों की मदद से गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर चौसा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पुलिस घटना को लेकर हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें