डा. गौतम कृष्ण के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन पिपरा में

 

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते डा. गौतम कृष्ण 

पतरघट सहरसा

रंजन कुमार की रिपोर्ट 


पतरघट प्रखंड क्षेत्र के राम जानकी उच्च विद्यालय पिपरा के प्रांगण में रविवार को महिषी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सह पूर्व बीडीओ डा. गौतम कृष्ण के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता गोलमा पश्चिम के पूर्व मुखिया सलेन्दर यादव मंच संचालन किसान प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्यासी सह पूर्व बीडीओ डा. गौतम कृष्ण ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता होने के नाते युवा बुजुर्ग के बीच आए हैं। लालू प्रसाद यादव जी समाजवादी विचारधारा को जोड़ने का काम किया है। लालू यादव के विचारधारा को समाज के बीच रखने के लिए आज हम यहां पहुंचे हैं। इस दौरान गौतम कृष्ण ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर निशाना साधतें हुए कहा की वर्तमान केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में कमरतोड़ मंहगाई चरम पर पहुंच गया है। शिक्षित बेरोजगार युवा रोजगार की तालाश में सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाकर भावनात्मक मुद्दें मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम करके लोगों को गुमराह करना चाह रहें हैं। सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें। इंजीनियर मुरारी कुमाऊ ने कहा की हम लोगों के द्वारा अलग-अलग जगहों पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर खासकर युवाओं से संगठित होकर देश की बदलतीं हुई आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपील करतें हुए कहा की भाजपा भगाओं देश बचाओ का नारा देकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें।

Post a Comment

और नया पुराने