पोखर में बच्चों को खोजने के दौरान लगी भीड़।
सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहुमनी वार्ड नंबर 8 में पोखर में डुब कर एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन को बचा लिया गया। जानकारी अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के गहुमणी वार्ड नंबर 8 निवासी सिकंदर राम का 10 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अपने घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित वार्ड 8 निवासी ब्रिजेंद्र यादव के पोखर किनारे अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। और पोखर में पैर फिसलने से अनिल कुमार पोखर में डुबने लगा। उसी समय अनिल कुमार की 15 वर्षिय बहन अंजनी कुमारी अपने भाई अनिल को घर बुलाने पोखर के तरफ गई। तब देखा की उसका भाई अनिल कुमार का पैर पोखर में फिसलने से वह गहरे पानी में जा रहा है। इसको देख उसकी बहन अंजनी कुमारी अपने भाई को बचाने पोखर की तरफ दौड़ गया। उसे बचाने के लिए वह भी पोखर के पानी में उतर गई। इस दौरान पोखर से हो हल्ला करने पर आस पास के लोग और घर के परिजन जब वहा पहुंचे तब देखा की अनिल कुमार पोखर के गहरे पानी में डूब गया है। और उसकी बहन अंजनी कुमारी भी उसको बचाने के क्रम में गहरे पानी में चली गई है। तब जाकर लोगों ने पहले पोखर से अंजनी कुमारी को बाहर निकाला। और पानी में डूबे उसके भाई अनिल कुमार को खोजने लगे इस दौरान कुछ देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से पोखर में डूबे अनिल कुमार को पानी से बाहर निकाला गया। और आनन फानन में सिंहेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वही सीएचसी सिंहेश्वर में पहले अंजनी कुमारी को लाया गया। जिसे प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। वही कुछ देर बाद पहुंचे अनिल कुमार को बचाने की चिकित्सको की कोशिश बेकार साबित हुई। और चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंहेश्वर थाना के एएसआई डी के यादव ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। वही मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल था। लोगों ने बताया कि सिकंदर राम को 5 बाल बच्चे में 3 बेटी और 2 बेटा था। जिसमे अनिल कुमार सबसे छोटा था।
إرسال تعليق