बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में नए छात्रों के लिए अनुगम समारोह का हुआ आयोजन।



अनुगम समारोह में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज के शिक्षक और प्रोफेसर 

सिंहेश्वर मधेपुरा

बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा ने 20 सितंबर 2023 को अपने नए प्रवेशित छात्रों के लिए एक विशेष अनुगम समारोह का आयोजन किया गया। जो 20 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम छात्रों को कालेज के वातावरण, अध्ययन संस्थान के नियम और उनके शैक्षिक यात्रा को सफलता से पूरा करने के लिए आवश्यक ज्ञान का प्रदान करने का उद्देश्य रखता है।

नये छात्रों के लिए नये संभावनाओं का परिचय देने का मिला अवसर।

इस इंडक्शन प्रोग्राम के तहत, छात्रों को कॉलेज के  प्राचार्य, प्राध्यापकों और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ मिलकर एक साथ आने का अवसर मिला। छात्रों को कॉलेज के अधिग्रहण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और उनके अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आयोजन की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, समारोह अध्यक्ष डा. मनीष कुमार  जयसवाल, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापकगण को द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य ने छात्रों का स्वागत करते अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी। और यह आश्वासन दिया कि अगर आप पूरे लगन से मेहनत करेंगे तो अपने लक्ष्य को जरूर  हासिल करेंगे। समारोह अध्यक्ष डा. मनीष कुमार जयसवाल ने सात दिन चलने वाली इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि इस इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को उनके पढ़ाई के प्रारंभ में सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत, छात्रों को उनके अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। जैसे कि पाठ्यक्रम, शैक्षिक योजना, और आवश्यक संसाधनों का परिचय। सभी विभागाध्यक्ष ने छात्रों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी। जनसमपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को कॉलेज के विभिन्न विभागों में पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। जिससे उन्हें अपने विषयों के अनुसंधान और चयन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। हमारा उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नही है, बल्कि हम अपने छात्रों को एक उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं। हम उन्हें यहां के विशेषज्ञता और अनुभव से लाभान्वित होने का मौका देना चाहते हैं। साथ ही प्रो. हरे-कृष्ण मिश्रा के द्वारा मधेपुरा शहर के  बारे में बताया गया। यह प्रवेश कार्यक्रम नए छात्रों को कॉलेज के माहौल का एक अच्छा अंदाज प्रदान करने के लिए भी सफल साबित होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم