सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर मधेपुरा एनएच 106 पर पतराहा में चार चक्का वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड नंबर 10 निवासी अशोक प्रसाद की पत्नी घायल पूनम देवी के परिजनों ने बताया कि पूनम देवी अपने घर का सामान खरीदने पास के किराना दुकान में गई थी। वही समान खरीद वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान पतराहा में सड़क पार करने के क्रम में मधेपुरा से सिंहेश्वर की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे महिला सड़क पर दूर जा गिरी और घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं लोगों ने इस घटना की सूचना घायल महिला के घर वालों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें