पुत्र की लाश को देख बिलखती मां मीरा देवी।
सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड 2 से 4 दिनों से लापता 15 वर्षिय सूरज कुमार की लाश मुक्ति धाम के पास से बह रही परवाने नदी के किनारे मिली। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवाशी रौशन कामत का 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार पिछले 4 दिनों से लापता था। इस बाबत उसकी मां मीरा देवी ने बताया की 4 दिनों पहले दोस्तों के साथ खेल खेल रहा था। उसके बाद उसकी काफी खोजबीन की। सभी रिश्तेदारों के यहा खोज किए। लेकिन नही मिला। आज उसकी फुली और दुर्गंधित लाश सिंहेश्वर मुक्ति धाम के समीप परवाने नदी के किनारे मिली। उन्होंने किसी के द्वारा मारपीट करने की आशंका भी जताई। उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है।
वही घटना सूचना मिलते ही नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सह व्यापार मंडल अध्यक्ष सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, वार्ड 1 के पार्षद शंकर चौधरी सहित कई लोग वहा पहुंचे वही थाना से एसआई रामेश्वर साफी ने घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए चौकिदार दिलीप पासवान के साथ सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा। वही लाश से उठ रही दुर्गंध के कारण को भी वाहन उसे ले जाने के लिए तैयार नही हुआ। अंत में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम कुमारी ने अपना 207 पीक अप वाहन से लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।