ठनका के चपेट में आने से घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।
सिंहेश्वर मधेपुरा
घैलाढ प्रखंड के अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के वार्ड नंबर 15 3 बच्चे सहित एक बुजुर्ग महिला ब्रजपात की चपेट में आने से बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार घैलाढ के अर्राहा महुआ में धान के खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला फुलेश्वरी देवी, 3 छोटी-छोटी बच्ची सुलभ कुमारी, चलती कुमारी और मनीषा कुमारी दादी के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी समय तेज वर्षा के साथ हुई बिजली चमकने लगी। उसी दौरान वज्रपात के चपेट में आने से चारों मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन सभी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहा सभी का इलाज चल रहा है। वही चिकित्सको ने सभी को खतरे से बाहर बताया।
एक टिप्पणी भेजें